फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased day temperature will benefit wheat

Karnal News: दिन का बढ़ा तापमान, गेहूं को मिलेगा फायदा

Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Increased day temperature will benefit wheat
करनाल।
विज्ञापन


जिले में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह तापमान अधिकांश फसलों, विशेषकर गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है।

जिले में इस समय गेहूं की फसल दाना बनने और भरने की अवस्था में है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस चरण में दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक फसल के विकास के लिए बेहतर मानी जाती है। 25 डिग्री सेल्सियस तक का अधिकतम तापमान गेहूं में दानों के भराव को तेज करता है। दाने भारी और चमकदार बनते हैं।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों के मुताबिक अगर अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री से ऊपर नहीं जाता और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं गिरता, तो गेहूं की पैदावार पर सकारात्मक असर पड़ता है। मौजूदा मौसम में पाले या अत्यधिक गर्मी का कोई खतरा नहीं होने से फसल सुरक्षित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी का भी ध्यान रखना होगा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सिंचाई करते समय फसलों का ध्यान रखें। कीटों को नष्ट करने के लिए किसानों को वैज्ञानिकों की सलाह लेनी चाहिए। सिंचाई और खाद प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। इस तापमान में खेतों में हल्की नमी बनाए रखना जरूरी है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की गई है, वहां फसल की बढ़वार बेहतर देखी जा रही है।

मौसम में बढ़ती गर्मी का असर सरसों और सब्जियों की फसलों पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। सरसों की फसल पकने की ओर बढ़ रही है, जबकि आलू, मटर और अन्य सब्जियों में गुणवत्ता बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अचानक तापमान में तेज उछाल आता है या गर्मी अधिक बनती है, तो गेहूं की फसल में दाने सिकुड़ने का खतरा हो सकता है। फिलहाल मौसम स्थिर रहने के संकेत हैं, जिससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed