{"_id":"67575c5ab299f16a3305b047","slug":"increase-in-the-number-of-patients-due-to-rain-karnal-news-c-18-knl1008-536042-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश से मरीजों की संख्या में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश से मरीजों की संख्या में इजाफा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सर्दी की पहली बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसका असर मरीजों पर पड़ा है।
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें सबसे अधिक सांस, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या है। नागरिक अस्पताल के छाती रोग ओपीडी में आम दिनों में करीब 60 मरीज आते थे लेकिन मौसम में बदलने पर इन मरीजों की संख्या 120 के करीब पहुंच चुकी है।
इससे अलग बच्चों की ओपीडी भी बढ़ी है। बच्चों को नार्मल निमोनिया हो रहा है। यही हाल अन्य ओपीडी में है। मरीजों की संख्या दो हजार से पार पहुंच गई है। ऐसा ही हाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में है। वहां भी इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप ने बताया कि मौसम में बदलाव होने पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसमें बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में मरीजों को बचाव करना होगा।