फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inauguration of development works worth Rs. 1 crore 30 lakh

Karnal News: एक करोड़ तीस लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth Rs. 1 crore 30 lakh
- विधायक भगवान दास बोले- सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए मिलेंगे बेहतर स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अमुपुर गांव में 1.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से आंबेडकर भवन, बाजीगर, वाल्मीकी, करताराम, प्रजापत, ब्राह्मण व पिछड़ा वर्ग चौपाल, ई-लाइब्रेरी, राजीव गांधी युवा केंद्र शामिल हैं। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ेंगी।
विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से गांव के सभी वर्गों के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेंगे। चौपालें हमारी सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं और यह नए भवन ग्रामीणों को आपस में जोड़ने और विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करते हैं। चौपालों से समाज के वर्गों को सशक्तिकरण और सामाजिक समानता की दिशा में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी युवाओं और छात्रों को आधुनिक शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने में सहायक होगी। मौके पर अमुपुर गांव के सरपंच युद्धवीर, ठाठ सिंह राणा, बॉबी राणा, विक्रम राणा, रोमी, राजेन्द्र, दिलेर, पलविंद्र, रमेश तेहरी, भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों की सुनीं समस्याएं
नीलोखेड़ी। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अपने धन्यवादी दौरे के क्रम में फतेहगढ़ गांव का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अध्यक्षों को जल्द समाधान के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अब गांवों में भी शहर जैसी सुविधा मिलनी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है। मौके पर सरपंच जोग सिंह, गुरमुख सिंह, बलदेव सिंह, साहब सिंह, होशियार सिंह, जानपाल सिंह, मंजूर सिंह मौजूद रहे। ...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed