फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inauguration of community center worth Rs. 4.5 crores

Karnal News: साढ़े चार करोड़ के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of community center worth Rs. 4.5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधायक एवं चीफ व्हिप हरियाणा सरकार रामकुमार कश्यप ने सोमवार को 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पांच हजार वर्ग फुट में बने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गांव जनेसरो में लाखों रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का भी शिलान्यास किया। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को निर्देश दिए कि वे अपने हलकों में अधिक से अधिक विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाए और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उनका जल्द से जल्द उद्घाटन कर जनता को समर्पित करें और जो विकास कार्य शुरू किए जाने हैं। उनका शीघ्रता से शिलान्यास कर कार्य शुरू किए जाएं। इसलिए उनका भी यही प्रयास रहेगा कि वे जनता के हित में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सुरेन्द्र पाल, नगरपालिका सचिव धर्मबीर,नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन शिवानी गोयल, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमित खेडा, अमनदीप सिंह विर्क,साहब सिंह राणा, रमन उडाना,सूरज बिडलान, पवन कबीरपंथी, मुकेश रानी तुसंगो सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की लागत से शीघ्र होंगे ये कार्य
विधायक रामकुमार कश्यप ने एलान किया कि आने वाले दिनों में इंद्री में करोड़ों की रुपये की लागत से विकास कार्य पूर्ण करवाए जाएंगे, जिनमें एक करोड़ रुपये की लागत से शहीदी चौक से अनाज मंडी तक की सडक़ का सुंदरीकरण , एक करोड़ रुपये की लागत से अनाज मंडी पिछले गेट से विश्वकर्मा चौक तक स्ट्रीट लाइटे व पोल्स, एक करोड़ रुपये की लागत से रामगढ छानो में सडक़, ड्रेन व खंबों पर स्ट्रीट लाइटे, 75 लाख रुपये की लागत से कृषि विभाग की जमीन की चहारदीवारी, एक करोड़ रुपये की लागत से बैंक एस्केप पर ब्लॉक रोड़, 30 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका भवन में नई लाइब्रेरी तथा एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से रामगढ छानों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed