फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In two years, 9502 rural women became Lakhpati Didi.

Karnal News: दो साल में 9502 ग्रामीण महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Mon, 13 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In two years, 9502 rural women became Lakhpati Didi.
करनाल। पहले जहां ग्रामीण महिलाएं घर से बाहर निकलने में संकोच करती थीं, वहीं आज महिलाएं अपनी मेहनत और संकल्प से ‘लखपति दीदी’ बनकर समाज में नई पहचान बना रही हैं। जिले में पिछले दो साल में कुल 9502 महिलाएं सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित कर चुकी हैं। 13 महिलाओं को औपचारिक रूप से लखपति दीदी का दर्जा भी मिला है।
विज्ञापन

प्रबंधक गुरमीत ने बताया कि हजारों महिलाएं आय के स्तर पर लखपति बन चुकी हैं लेकिन अब तक 13 महिलाओं को ही आधिकारिक रूप से लखपति दीदी का दर्जा दिया गया है। यह महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल खुद को सशक्त बना रही हैं बल्कि अपने परिवार का आधा खर्च संभाल कर सशक्तिरण का संदेश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साल 28 हजार लखपति दीदी बनाने का मुख्य उद्देश्य है जिसमें अलग-अलग कौशलों का प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं की आय के स्रोत
कृषि कार्यों में सक्रिय : 4648 महिलाएं
गैर-कृषि व्यवसायों में : 1482 महिलाएं
पशुपालन और अन्य कार्यों से आय : 2715 महिलाएं

---
प्रेरक कहानियां
ममता, असंध
ममता ने वर्ष 2019 में समूह से जुड़कर दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण लिया और स्वयं की दुकान खोली। शुरुआत में परिवार का विरोध था लेकिन बाद में सभी मान गए। आज वह सालाना पांच लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। परिवार के खर्च में योगदान दे रही हैं। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कविता, गुल्लरपुर
शादी के बाद वर्ष 2019 में कविता स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। 40,000 रुपये का ऋण लेकर डेयरी शुरू की। अब वह हर माह 12000 रुपये कमाती हैं। 10 अन्य महिलाओं के समूह के साथ मिलकर काम कर रही हैं।


ग्रामीण महिलाओं के लिए नई राह
योजना महिलाओं को समूहों में जोड़कर उनकी रुचि और कौशल के अनुसार प्रशिक्षण देती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय खोलने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। लक्ष्य 28,000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed