फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the shadow of danger, innocent, carelessly responsible, government should do something

Karnal News: खतरे के साये में नौनिहाल, बेपरवाह जिम्मेदार, कुछ करो सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the shadow of danger, innocent, carelessly responsible, government should do something
अब इसे लापरवाही कहें या फिर अनदेखी। चूंकि यहां जिम्मेदार ही गंभीर नहीं हैं। ऐसे में 95 नौनिहालों की जान आफत में आ सकती है। खंड साढाैरा के गांव कोटला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का है। यहां नौनिहाल खतरे के बीच पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ये सभी बच्चे गांव के ही सामान्य परिवारों से हैं। दरअसल प्राथमिक पाठशाला के भवन के चारों कमरों में कई जगहों पर दरारें आ चुकी हैं। इसकी वजह बारिश व स्कूल के अंदर से गुजर रहा नाला। नमी होने के चलते दीवारें धंस गई है। ऐसे में भवन को ऊंचा उठाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन




बता दें राजकीय प्राथमिक पाठशाला की मरम्मत कर ऊंचा उठाया जाने का प्रस्ताव साल 2022 में भी पास हुआ था। लेकिन कोई अमल नहीं हुआ। अब दोबारा से स्कूल की एसएमसी मीटिंग में प्रस्ताव रखा गया है जिसकी कॉपी शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है। उधर विभाग के जेई कुलदीप ने बताया कि इस भवन का सर्वे करने के बाद मरम्मत के लिए 21 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर स्कूल को दे दिया गया है। वहां से वे उच्च अधिकारियों को एस्टीमेट भेजेंगे। वहीं स्कूल की इसी चहारदीवारी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राम कर्ण ने भी माना प्राइमरी विंग के भवन की मरम्मत बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के दिनों में इस विंग में तीन फीट तक पानी भर जाता है। ऐसे में नौनिहालों को पढ़ाई के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। मौजूदा समय में गत दिनों हुई बारिश के पानी से अब यहां के भवन में कीचड़ के साथ मिट्टी भी जम गई है। उधर बारिश के पानी के चलते स्कूल में बनी आंगनबाड़ी का फर्नीचर भी खराब होने के कगार पर है।


मामला अब मेरे संज्ञान में आ चुका है, मैं कल ही इस स्कूल में जाउंगा। यह गंभीर बात है और बच्चों की सुरक्षा का भी सवाल है। अगर एस्टीमेट गया है तो इसे पास कराकर इस भवन की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा स्कूल स्टाफ से भी इस बारे में बातचीत की जाएगी।
-सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed