फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the last one month, not a single train out of 60 arrived on time.

Karnal News: पिछले एक माह में 60 में से एक भी ट्रेन नहीं आई समय पर

Thu, 20 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 20 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
In the last one month, not a single train out of 60 arrived on time.
करनाल। करनाल रेलवे स्टेशन से 60 ट्रेनें गुजरती हैं। पिछले एक माह में इनमें से एक भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंची। ट्रेन का आधे से तीन घंटे तक लेट होना सामान्य बात हो गई है। यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

सर्दी की शुरुआत के साथ ही कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार और धीमी पड़ चुकी है। रेलवे के अनुसार उत्तरी भारत में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। इससे रात और सुबह के समय ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। लोकल ट्रेनों की बात करें तो महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब लोकल ट्रेन समय पर आई हो। इससे दफ्तर आने-जाने वाले और दैनिक यात्रियों को लगातार देरी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर से रोजाना करीब पांच हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते हैं, इसलिए देरी का सीधा असर उनके कामकाज, स्कूल-कॉलेज के समय और यात्राओं की योजनाओं पर पड़ रहा है। स्टेशन पर सुबह-शाम यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जबकि ट्रेन के लेटलतीफ होने से कई बार प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे को जल्द से जल्द वैकल्पिक प्रबंधन करना चाहिए, ताकि सर्दी और कोहरे के दौरान भी ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोक दो घंटे की देरी से आईदिल्ली से अंबाला जाने वाली नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से 12:37 बजे करनाल आई। नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से 12:41 बजे पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम 5 बजे आई। चंडीगढ़ गरीब रथ, गीता जयंती, ऊंचाहार, एकता, शान ए पंजाब, पठानकोट, अमृतसर इंटरसिटी भी 20 मिनट से लेकर आधे घंटे तक लेट रहीं। पानीपत अंबाला कैंट लोकल और सचखंड एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से आईं।

अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से 3:09 बजे करनाल पहुंची। मालवा सुपर फास्ट एक घंटे की देरी से शाम को 7:18 बजे आई। कई ट्रेनें 10 से 25 मिनट तक लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed