फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In-laws accused of causing road accident

Karnal News: ससुराल वालों पर सड़क हादसा कराने का आरोप

Mon, 02 Dec 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of causing road accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाइक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंनने निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल के पिता ने बेटे के ससुराल पक्ष पर हादसा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे उनके घर पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले बताया कि आपका बेटा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दाखिल है। इसके बाद जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटा बेहोश स्थिति में था। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वे इलाज के लिए बेटे को निजी अस्पताल में ले गए।बाद में उन्हें पता चला कि बेटे का सड़क हादसा हुआ है। वह मोटरसाइकिल पर सवार था और दो बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। इनमें से एक का नाम कर्ण विहार निवासी जुबैर है। दोनों टक्कर के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे का उसकी पत्नी कोमल के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसके अलावा बेटे और उसके ससुराल पक्ष के बीच भी कई मामले अदालत में विचाराधीन हैं। पहले भी ससुराल पक्ष के लोग उनके घर आकर मारपीट कर चुके हैं। उन्हें शक है कि घटना में पत्नी कोमल व उसके पिता रणधीर सिंह व उसके भाई रजत व अंकुश और ताऊ तेग सिंह का हाथ हो सकता है। उन्होंने पहले भी बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed