फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Importance of voting explained to youth through drama and song

Karnal News: नाटक और गीत के जरिये युवाओं को समझाया वोट का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Importance of voting explained to youth through drama and song
- पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सेक्टर-14 के पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा विद्यार्थियों को नाटक, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहायक आयुक्त (प्रशिक्षु) योगेश सैनी ने युवाओं से अपील की कि वह पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अन्य लोगों को भी अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। खुले मंच पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा प्रियंका ने चलो सब साथ चलेंगे, अब मतदान करेंगे गीत पर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन

छात्रा करिश्मा ने मतदान दिवस को लोकतंत्र का पावन त्योहार बताते हुए गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा नेहा और पूजा से नृत्य और लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्र लक्ष्य शर्मा ने भाषण के माध्यम से मतदान के महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह गांवों व शहर में आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन जरूरी है। कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की शिकायत फोटो खींचकर अथवा दो मिनट की वीडियो बनाकर सी-विजिल एप पर कर सकता है। शिकायत का समाधान सौ मिनट के भीतर करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी मतदाता शिकायत दर्ज करा सकता है। मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. रेखा त्यागी, डाॅ. सुरेश कुमार दुग्गल, डाॅ. सुरेंद्र नागिया उप प्राचार्य, डाॅ. नवीन बतरा, डाॅ. सोमवीर, डाॅ. राजेश रंगा, डाॅ. वंदना सैनी, डाॅ. स्नेह यादव, डाॅ. अनामिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed