फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   impact of jaam, airlift to bride

जाम का असर, दुल्हन को कराया एयरलिफ्ट

Tue, 23 Feb 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल। Updated Tue, 23 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
impact of jaam, airlift to bride

मुहूर्त निकलता देख आनन-फानन में शहर के परिवार ने बेटी (दुल्हन) को मंडप में भेजने के लिए हेलीकॉप्टर हायर किया और उसे दिल्ली भेजा। हालांकि, परिवार व सगे संबंधी जाम के कारण शादी में नहीं पहुंच पाए। परिवार को लोगों को इस बात का मलाल है कि बेटी की शादी के लिए कई माह से तैयारियां कर रहे थे, लेकिन जाम के कारण वे दिल्ली नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

विज्ञापन

करनाल सेक्टर-13 निवासी राजीव गुप्ता की बेटी साक्षी गुप्ता की सोमवार रात को सोनीपत से आगे दिल्ली बॉर्डर पर स्थित तिवोली गार्डन में शादी थी। लेकिन परिजनों के अरमान उस समय धरे रह गए, जब जीटी रोड दोबारा से जाम हो गया। इससे परिजनों की बैचेनी बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए मुहुर्त पर नहीं पहुंच जाने की आशंका को देखते हुए परिवार ने दिल्ली से किराए पर हेलीकॉप्टर को हायर किया। दोपहर को दुल्हन को तो हेलीकॉप्टर से मैरिज पैलेस पहुंचा दिया गया, लेकिन शाम तक परिवार वाले यहीं फंसे रहे। 

विज्ञापन

लड़की के चाचा दीपक अग्रवाल ने बताया जाट आंदोलन के चलते कल सगाई का कर्यक्त्रस्म भी हमें रद्द करना पड़ा, लेकिन आज शादी को टालना मुमकिन नहीं था, ऐसे में तुरंत हेलीकाप्टर का इंतजाम कर दुल्हन को दिल्ली रवाना किया। दीपक ने कहा की दुल्हन तो मंडप में पहुंच गई, लेकिन ना तो हम और ना ही अन्य रिश्तेदार शादी अटेंड कर पाये। उन्हें उम्मीद थी की सरकार ने निर्णय लेकर आन्दोलन खत्म कराने की पहल की लेकिन आज भी जाम नहीं खुला और हमें पानीपत से ही वापस करनाल लौटना पड़ा। वही लड़की की दादी अलका गर्ग ने बताया की आज मेरी पोती की शादी थी, अमेरिका से भी रिश्तेदार आये थे, लेकिन आंदोलन के चलते हम शादी में नहीं जा पाये लड़की को हेली कोफ्टर बुलाकर लड़की को तो भेज दिया है, बाकी और कोई भी परिवार वाला नहीं जा पा रहा है कल सगाई थी लड़की की दिल्ली वह भी नहीं कर पाए, पता नहीं क्या चाहते हैं यह लोग। उन्होंने कहा की बड़े शौक से उन्होंने शादी की सभी तैयारियां की थी और उम्मीद थी की सोमवार को जाम खुल जाएगा, लेकिन आज भी नेशनल हाईवे बंद पड़ा है, जिससे वे करनाल में ही रुकने को मजबूर हैं। लड़की की मामी मंजू बंसल ने बताया अगर ऐसे सारे ही करने लगे तो आम इंसान का क्या होगा, बहुत गलत यह यह स्थिति। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed