{"_id":"6aaaf2ee7f20fe62620b34de","slug":"illegal-constructions-in-unauthorized-colonies-in-barara-and-mulana-were-demolished-karnal-news-c-36-1-amb1002-169680-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बराड़ा व मुलाना में अवैध कॉलोनियों में निर्माण तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बराड़ा व मुलाना में अवैध कॉलोनियों में निर्माण तोड़े
विज्ञापन
गांव बुढ़िया में योजनाकार विभाग की टीम कार्रवाई करती हुई। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अर्बन एरिया में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा तेजी से चला है। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही चार कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान मुलाना और बराड़ा तहसील क्षेत्र में बनी 2 अवैध इमारतों, 3 नीवों, पानी की सप्लाई लाइन, सीवरेज नेटवर्क और बिछाए गए पक्के रास्तों को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। इसमें गांव मुलाना में करीब 3 एकड़ जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी, गांव बुढ़िया में 5 एकड़ में फैला ढांचा व 4 एकड़ में पनपती अवैध कॉलोनी पर कार्रवई की गई।
इस दाैरान मौके पर मौजूद डीटीपी गुंजन वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान न खरीदें।