{"_id":"581cdb184f1c1bac31438d74","slug":"illegal-colony-hunger-strike-legal-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियां वैध कराने को भूख हड़ताल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियां वैध कराने को भूख हड़ताल शुरू
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर की करीब 50 कॉलोनियों को वैध कराने की मांग को लेकर जागरूक संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की गई। समिति के सात सदस्य पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठे। समिति का कहना है कि यह भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। रोजाना समिति के सदस्य बारी-बारी से भूख हड़ताल करेंगे। साथ ही जब तक कॉलोनियां वैध नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को भूख हड़ताल में पार्षद राकेश बाघ सिंह, रामकुमार, महावीर मान, भूपेंद्र नूतना, रवि भाटिया, चेतन आनंद, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे। समिति सदस्यों ने कहा कि सरकार अपना वायदा पूरा नहीं कर रही है। कॉलोनी के लोग लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ तो सरकार प्रदेश की स्वर्ण जयंती मना रही है, वहीं दूसरी ओर सीएम सिटी की 50 कालोनियों के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार बार-बार आश्वासन दे रही है कि कॉलोनियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन सरकार हर बार मांग को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गुस्सा महिलाओं को लेकर है। 50 कॉलोनियों में लोगों की मूलभूत सुविधाएं रूकी हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं कर रहे, क्योंकि कॉलोनियां अवैध हैं। जब कॉलोनियां 100 प्रतिशत बस गई हैं तो उन्हें पक्का किया जाना चाहिए था। लगातार धरने प्रदर्शन के बावजूद सरकार चेती नहीं है। इसलिए लोगों में गुस्सा है। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद बाघ सिंह ने कहा कि जब तक कॉलोनी वैध नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन