{"_id":"6ad27503eb3ac48fba02d779","slug":"if-cleanliness-is-not-found-in-the-school-notice-will-be-given-to-the-principal-karnal-news-c-18-knl1018-1014113-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल में सफाई नहीं मिली तो प्रिंसिपल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल में सफाई नहीं मिली तो प्रिंसिपल को नोटिस
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में टीचर से बातचीत करती हरियाणा बाल अधिकार संरक्
करनाल। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल की नियमित सफाई करवाने के लिए संबंधित पार्षद को भी फोन किया। उन्होंने कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ने शुक्रवार को प्रेमनगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला जेल, गांव रतनगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र, जिला नागरिक अस्पताल और श्रद्धानंद बालाश्रम का दौरा किया। उन्होंने मिड-डे मील की रसोई का निरीक्षण भी किया।
जेल, अस्पताल और बालाश्रम में व्यवस्थाएं परखीं
जिला जेल में महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जेल में संचालित फैशन स्टूडियो, ब्यूटी पार्लर, क्रेच, विश्राम कक्ष, लाइब्रेरी और ड्रेस मेकिंग वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। गांव रतनगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की जानकारी ली। जिला नागरिक अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखभाल, चाइल्ड वार्ड और पीएचडीयू सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। श्रद्धानंद बालाश्रम में बच्चों की संख्या, उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।