{"_id":"68fd352db512faec5e0d7598","slug":"if-assandh-becomes-a-district-there-will-be-no-need-to-run-to-karnal-for-court-karnal-news-c-18-knl1008-765919-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध जिला बना तो कोर्ट के लिए करनाल की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध जिला बना तो कोर्ट के लिए करनाल की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
Sun, 26 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। असंध को जिला बनवाने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी हैं। पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, बक्शीश सिंह व शमशेर सिंह गोगी के बाद मौजूदा विधायक योगेंद्र राणा इसके लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं भी अपने-अपने स्तर पर असंध को जिला बनाने का प्रयास कर रही हैं। इस बार हलके की जनता की नजरें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर टिकी हैं। यहां के बाशिंदों को उम्मीद है कि जल्द असंध को जिले का दर्जा मिलेगा और मूलभूत सुविधाओं में इजाफा होगा। अपने क्षेत्र में ही कोर्ट बनने से लोगों को करनाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नए जिला के लिए मापदंड पूरे
भाजपा नेता गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि हलका जिला बनने के लिए लगभग मापदंड पूरे करता है। हलका विधायक योगेंद्र राणा भी हलके को जिला बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हलका जल्द जिला में तब्दील हो जाएगा। जो सुविधाएं करनाल में मिल रही हैं वहीं सुविधाएं असंध में भी मिलनी शुरू हो जाएंगी।
जिला बनने की घोषणा का इंतजार
दिनेश बेनीवाल ने कहा कि हलका विधायक योगेंद्र राणा के प्रयासों से असंध जल्दी जिला बनेगा। नया जिला बनने से यहां विकास के रास्ते खुलेंगे, वहीं आमजन को कुछ कामों के लिए करनाल की तरफ भागना पड़ता है, जिला बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। लोगों को काम के लिए दूर जाकर पैसे की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी। नया जिला बनने का सभी को इंतजार है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र का होगा विकास
समाजसेवी दीपक अरड़ाना ने कहा की हलके का जिला बनने से ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्र में विकास होगा। जो काम हमें 60 से 70 किलोमीटर दूर जाकर जिले से करवाने होते हैं जिला बनने के बाद अब वे हलके में होने लगेंगे। जिससे पैसा व समय दोनों बचेंगे। जिला बनने से व्यापार में वृद्धि होने से व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। हलके का विकास होगा और एरिया बढ़ेगा। इससे जनता के साथ-साथ व्यापारियों का भी फायदा होगा।
विकास के खुलेंगे द्वार
बलदेव चोचड़ा ने कहा कि हलका विधायक योगेंद्र राणा हलके को जिला बनवाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं और विधानसभा में भी आवाज उठा रहे हैं कि असंध जल्द से जल्द जिला बने। इस बार यहां के लोग पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से जल्द हलके को जिले का दर्जा मिल जाएगा। असंध नया जिला बनने से ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास होगा।
खद का होगा नगर निगम
एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने कहा कि असंध जिला बनने से जिला कोर्ट भी हलके में बनेगा। आमजन को करनाल कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाहर होने वाले काम भी असंध में ही होंगे। इससे समय और पैसा दोनों बचेंगे। वहीं नया जिला बनने से हलके का क्षेत्र बढ़ेगा और नगर निगम बनने से शहर के विकास के रास्ते खुलेंगे जिससे गलियों व सड़कों का सुधारीकरण और जल्दी से होगा।
क्षेत्र का बढ़ेगा दायरा
मास्टर सुशील कुमार ने कहा कि जिला बनने से असंध का क्षेत्र बढ़ेगा और शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। नए स्कूल व काॅलेज खुलेंगे। अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब तक हलके के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है। खासकर लड़कियों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला बनने से हलके में ही अधिकांश सुविधाएं मिलेंगी।