फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ID Swami death

पूर्व मंत्री आईडी स्वामी का निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ID Swami death
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल की राजनीतिक पीएचडी को तोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी (90) का रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे अर्जुन गेट स्थित शिवपुरी में किया जाएगा। ज्ञात रहे कि गत 9 दिसंबर को उनकी धर्मपत्नी पद्यमा स्वामी का भी लंबी बीमारी के उपरांत निधन हो गया था। आई डी स्वामी जी के जाने से एक ही सप्ताह में परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी क्षति है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार प्रात: उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उपचार के लिए फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। आईडी स्वामी और उनकी धर्मपत्नी पद्यमा स्वामी अपने पीछे पुत्र राजेंद्र स्वामी, तीन बेटियां सागिरा स्वामी, शगुफ्ता शर्मा और सोफिया शारदा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सीएम ने रद्द किए धन्यवादी दौरे
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और 16 दिसंबर सोमवार को प्रस्तावित अपने धन्यवादी दौरे को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने दी। बता दें कि कई दिन पहले से सीएम के धन्यवादी दौरे निर्धारित किए गए थे। इनमें तीन गांवों समेत वार्डों में कार्यक्रम तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्षिप्त परिचय
आईडी स्वामी आईएएस थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1996 में आईडी स्वामी में भाजपा से करनाल से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के चिरंजीलाल शर्मा को पराजित किया। इसके बाद वर्ष 1998 में पूर्व सीएम भजनलाल से वे हार गए। इसके बाद वर्ष 1999 में फिर से आईडी स्वामी ने भजनलाल रिकार्डमतों से हराया। इसकी वजह से उन्हें केंद्र में गृह राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया था। इसके बाद वे कांग्रेस के अरविंद शर्मा से हार गए थे। पिछले कई वर्ष से उम्र ज्यादा होने के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed