फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I sweat in the water, wishing to touch the skyI sweat in the water, wishing to touch the sky

Karnal News: पानी में पसीना बहा फलक छूने की तमन्ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
I sweat in the water, wishing to touch the skyI sweat in the water, wishing to touch the sky
- गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी में नौकायन में प्रतिभा तराश रहे खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम की ओर से जिले में संचालित गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी प्रदेश में सिर्फ एक ऐसा खेल संस्थान है जो प्रदेशभर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहा है। इस अकादमी के कई खिलाड़ी नौकायन का अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं, वहीं कई खिलाड़ी फलक को छूने की तमन्ना लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
यह संस्थान शहर से आठ किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर पर काछवा रोड के पास स्थित है जिसकी स्थापना 2005 में एक फाउंडेशन के रूप में हुई थी। आईएएस अफसर अशोक कुमार लिवासा उस समय इसके संस्थापक थे। इस फाउंडेशन को वर्ष 2016 में क्लब का रूप दिया गया। जिसका नाम गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी रखा गया। प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि क्लब का सदस्य बनने के लिए दो हजार रुपये पंजीकरण फीस है। प्रतिमाह 1500 रुपए की फीस रखी है। यदि कोई खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करके बेहतर कर सकता है तो उसके लिए क्लब की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अकादमी के खिलाड़ी 34 अंतरराष्ट्रीय, 100 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर पर व 200 से ज्यादा राज्य स्तर पर पदक ला चुके हैं।
विज्ञापन



अभ्यास के लिए छोड़ा घर
मैंने 2024 में फिलीपींस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया और टीम चौथे स्थान पर रही। गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी में दो साल से अभ्यास कर रहा हूं। नौकायन में इतनी रुचि हुई कि अभिभावकों के पास रहना छोड़कर रामनगर में नाना व नानी के पास रहकर अभ्यास शुरू किया। अब परिवार चंडीगढ़ रहता है, मैं करनाल में रहकर कोच प्रवीण कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हार्दिक कुमार


एशियन चैंपियनशिप में पदक लाना लक्ष्य
मैंने 2023-24 में फिलीपींस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियन में टीम को कांस्य पदक जीतने में मदद की। नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके टीम को पदक दिलाया है। अभिभावकों की प्रेरणा व कोच के मार्गदर्शन से रोजाना अभ्यास के लिए अकादमी में आता हूं। नौकायन में बेहतर प्रदर्शन कर देश को एशियाई चैंपियनशिप में पदक दिलाना मुख्य उद्देश्य है उसके लिए तैयारी जारी है।
- आदी नांदल


जूनियर एशियन चैंपियनशिप की तैयारी
गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी में दो साल से अभ्यास कर रहा हूं। अभी तक भाखड़ा करनाल में आयोजित ड्रेगन वोट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद आहुलाना गांव सोनीपत में आयोजित जूनियर स्टेट लेवल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद ड्रैगन बोट की जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। अब जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहा हूं।
- विनय पंवार


कोच का मिला कुशल मार्गदर्शन
नौकायन अकादमी में चार साल से अभ्यास कर रही हूं। परिवार के आर्थिक हालात सही न होने के कारण कोच प्रवीण कुमार का मार्गदर्शन व सहयोग मिला। नौकायन की उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते हैं। लगातार चार साल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत रहीं हूं। एशियन चैंपियनशिप के लिए सुबह व शाम के समय अभ्यास के लिए आती हूं।
- शिवानी


खेलो इंडिया इवेंट के लिए तैयारी
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते हैं। जिले के बुढ़नपुर गांव का निवासी हूं, पिता मजदूरी करते हैं मां गृहिणी हैं। परिवार में दो भाई व दो बहनें हैं, कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ सुबह व शाम के समय अभ्यास के लिए निरंतर आ रहा हूं। उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और आगे होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व श्रीनगर में होने वाले खेलो इंडिया इवेंट के लिए तैयारी कर रहा हूं।

- अंकित कुमार


नौकायन में बेहतर भविष्य की संभावनाएं
जिले के खिलाड़ियों के लिए नौकायन में बेहतर भविष्य बनाने की संभावनाएं हैं। गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब एवं अकादमी प्रदेशभर में केवल एक ऐसा संस्थान है जो खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहा है। क्लब के कई खिलाड़ी खेल महाकुंभ, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं व एशियन चैंपियनशिप में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
- प्रवीण कुमार, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed