फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I saw my moon in the moonlight

Karnal News: चांदनी में किया अपने चांद का दीदार

Sat, 11 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
I saw my moon in the moonlight
चांदनी में किया अपने चांद का दीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आसमां के चांद ने करीब रात 8:30 बजे तक इंतजार कराया। परिवार के सदस्य आसमान पर निगाहें गड़ाए हुए थे। आखिर आसमां का चांद निकला और सजनी ने अपने चांद का दीदार किया। उनके हाथ से पानी लिया और व्रत तोड़ा।
जिलेभर में करवाचौथ का त्योहार पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सूर्योदय से पहले सरगी कर व्रत की शुरुआत की। दिनभर निर्जला रहकर पति की लंबी आयु की कामना की। दोपहर बाद महिलाएं समूहों में पार्कों और मंदिरों में पहुंचीं। एकसाथ बैठकर करवाचौथ की कथा सुनी और मंगल गीत गाए। सोलह शृंगार में सुहागिनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शाम को चांद निकलने पर महिलाओं ने अपने पतियों के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन

रास रेजिडेंस के पार्क में पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने पंडित विनोद शास्त्री से व्रत की कथा सुनी। सास को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने सहेलियों संग तस्वीर खिंचाईं। यादगार सेल्फी ली। अंसल टाउन में महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम के समय शिव मंदिर में जाकर व्रत की कथा सुनी। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। उसके बाद भोले बाबा का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क में आशा गोयल, सपना और अन्य सदस्यों ने करवाचौथ उत्सव आयोजित किया। वन मिनट शो, तंबोला और अन्य खेल खेले गए। शाम के समय डीजे पर सभी ने डांस किया।

चांदनी में किया अपने चांद का दीदार

चांदनी में किया अपने चांद का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed