फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I have come after listening to Lalla, Yashoda Maiya please congratulate me...

Karnal News: लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई...

Thu, 18 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 18 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
I have come after listening to Lalla, Yashoda Maiya please congratulate me...
 न्यू रमेश नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, कान्हा की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई... भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था न्यू रमेश नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का। कथा में जब ब्रह्मचारी भोलानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की बधाई दी तो सभी ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष की।

प्रवचन करते हुए भोलानंद महाराज ने कहा कि बिजली का यंत्र मकान की छत्त पर रखी पानी की टंकी में पानी पहुंचाता है और गुरु का दिया हुआ मंत्र प्रभु तक पहुंचता है। हमें हमेशा अच्छे संत का संग करना चाहिए, क्योंकि अच्छे संत ही हमें प्रभु से मिलवाकर हमारे नईया भव सागर से पार करवा सकते हैं। महाराज श्री ने कहा कि हमें हमेशा गरीब कन्या को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि वो कन्या शिक्षित होकर दो परिवारों को संभालती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed