फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I hate the selfish world... I tied the knot

Karnal News: मतलब की दुनिया से मुझको तो नफरत है... से बांधा समांं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
I hate the selfish world... I tied the knot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल और श्रीजी सखी मंडल की ओर से सेक्टर नौ के पार्क में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार करन पारूल ने, मतलब की इस दुनिया से मुझको तो नफरत है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है.... और जाके सिर पर हाथ म्हारो श्याम धनी को होवे है, उसको बाल न बांको होवे है... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
शाम को श्रद्धालुओं ने जोत प्रचंड कर कीर्तन का शुभारंभ करवाया। कलाकार दीक्षा वधवा ने, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्याम सरकार आए हैं... और मुझे अपनी शरण में ले लो श्याम... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकार हर्ष गोयल ने, कभी रूठना न मुझसे ओ श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सांवरे.... और गोपाल सहारा तेरा है, नंदलाल सहारा तेरा है, मेरा और सहारा कोई नहीं... भजन गाया।
विज्ञापन

कीर्तन में श्री श्याम बाबा को 56 भोग लगाए गए। श्याम सेवक पंकिल गोयल ने कहा कि मंडल की ओर से करवाया जाने वाला यह 118वां कीर्तन था। श्याम बाबा को हारे का सहारा कहकर पुकारा जाता है। श्याम बाबा ने अपनी माता को वचन दिया था कि वह हारे का सहारा बनेंगे। सच्चे हृदय से जो भी व्यक्ति श्याम बाबा की आराधना करता है, उस व्यक्ति पर दुखों का साया नहीं पड़ता है। देश दुनिया में श्याम बाबा में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु हैं। उनकी कृपा अपरंपार है। इस अवसर पर पंकिल गोयल, मोहन लोधी, अजय सैनी, विपुल गोयल, विशाल सैनी व अंशुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed