फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Huting in Chief of the road show, Modi began slogans

मुख्यमंत्री के रोड शो में हूटिंग, मोदी के नारे लगे

Sun, 30 Mar 2014 12:16 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 30 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शुक्रवार देर रात करनाल लोकसभा
विज्ञापन
क्षेत्र में रोड शो के दौरान लोगों की सख्त मिजाजी का सामना करना पड़ा।

गांव गगसीना में लोगों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। उनके रोड शो में लोगों ने नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। इससे मुख्यमंत्री भड़क उठे। उन्होंने लोगों को यहां तक कह डाला कि वे इस गांव का सम्मान करते हैं और उन्हें लोगों ने यह सिला दिया। नाराज मुख्यमंत्री को लोगों के आगे हाथ तक जोड़ने पड़े।

उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार देर शाम करनाल लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे और प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के लिए प्रचार किया। जैसे ही वे गांव मूनक में पहुंचे और यहां लोगों से रूबरू हुए। मूनक में उन्होंने दो जगह लोगों को संबोधित किया।

दूसरे कार्यक्रम में जैसे ही वे पहुंचे लोगों ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाना शुरू कर दिया। जिस वक्त यह नारे लगाए गए, माइक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के हाथ में था। लोग खस्ताहाल सड़क न बनने से खफा थे। इसके बाद मुख्यमंत्री का रोड शो गांव गगसीना पहुंचा तो लोगों ने उनके सामने ही मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया।
इस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी ताव आ गया और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस गांव का और यहां के लोगों का दिल से सम्मान करता हूं।

फिर भी मुझे तुम लोगों ने यह सिला दिया।’ जब मुख्यमंत्री यह सब बोल रहे थे तो लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी और इसके बाद मुख्यमंत्री का प्रचार रथ वहां से आगे बढ़ गया। यहां भी लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग और भड़क गए। पुलिस बल ने लोगों को प्रचार रथ के साथ नहीं आने दिया।




























विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed