{"_id":"68964dfd4399ebb5f401942b","slug":"husband-and-mother-in-law-accused-of-harassment-karnal-news-c-246-1-sknl1022-142004-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पति-सास पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पति-सास पर प्रताड़ित करने का आरोप
Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति व सास को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय शबनम ने बताया कि उसकी शादी पांच मार्च 2025 को जगाधरी के गुलाबनगर निवासी सचिन से हुई थी। शादी के बाद सचिन व सास सुनीता ने मानसिक प्रताड़ित किया। उससे घरेलू हिंसा की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। संवाद
घर से 2,000 रुपये व सामान चोरी
यमुनानगर। सेक्टर-18 स्थित घर से 2,000 रुपये व अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में सेक्टर-18 निवासी 63 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने बताया कि छह अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। सात अगस्त को घर लौटे तो अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पाया कि घर से दो हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, गेहूं का कट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड चोरी है। संवाद
छह स्थानों से बाइक ले गए चोर
यमुनानगर। सिविल अस्पताल यमुनानगर सहित छह स्थानों पर बाइक चोरी की घटनाएं हुई। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव कनालसी के शीशपाल ने बताया कि छह अगस्त की दोपहर सिविल अस्पताल बाइक चोरी हो गई। सात अगस्त की रात न्यू जैननगर स्थित निजी अस्पताल के बाहर से जगाधरी वर्कशॉप के जवाहरनगर निवासी सोनू कुमार की बाइक चोरी हुई। स्वामी विवेकानंद अस्पताल के बाहर से आजादनगर के प्रिंस कश्यप, गांव बाकरपुर के सचिन की गांव सुग में प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी हो गई। गांव भटौली स्थित मंदिर के बाहर से गांव के कुलदीप व मधु कॉलोनी के सुनील की स्टार्च मिल के बाहर से बाइक चोरी हो गई। संवाद