फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Humidity troubled us in the morning, clouds rained in the evening

Karnal News: सुबह उमस ने सताया, शाम को बरसे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Humidity troubled us in the morning, clouds rained in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंगलवार को दूसरे दिन भी मेघा जमकर बरसे। इसराना और मतलौडा में सबसे ज्यादा 20-20 एमएम और समालखा में 15 एमएम बारिश हुई। वहीं पानीपत व सनौली में हल्की बारिश दर्ज की गई।
सुबह उमस ने सताया तो दिन के समय हल्की से मध्यम धूप के साथ करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह, दोपहर व शाम को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। दोपहर के समय लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम पांच बजे कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में कमी आई। हवा की रफ्तार शाम को लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही। न्यूनतम तापमान में सोमवार की अपेक्षा कमी आई। सोमवार रात को समालखा में 15 व मतलौडा 12 एमएम बारिश हुई। वहीं मंगलवार शाम को इसराना, मतलौडा व पानीपत में बारिश हुई। इसराना में 20 और मतलौडा में आठ एमएम बारिश दर्ज की।
धान की रोपाई में जुटे किसान : धान की रोपाई करने से बचे किसानों ने धान की रोपाई का काम शाम को शुरू कर दिया। इसराना निवासी किसान सत्यवान, महेश और रामपाल ने बताया कि वे बारिश का इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद बारिश होने से उन्होंने शाम को ही धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि बुधवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। वीरवार को बारिश की संभावना है। रविवार तक अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed