{"_id":"68279abc3394ab2dca099eaf","slug":"humanity-olympiad-will-be-held-in-schools-karnal-news-c-18-knl1008-648128-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यालयों में होगा मानवता ओलंपियाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यालयों में होगा मानवता ओलंपियाड
Sat, 17 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
करनाल। जिले के विद्यालयों में मानवता ओलंपियाड का आयोजन होगा। इसमें अतिरिक्त मानवीय मूल्यों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता और कविता पाठ भी होगा। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से आयोजित 11वां अंतर्राष्ट्रीय मानवता ओलंपियाड होगा, जिसमें 15 मिनट में 25 बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
टॉप आने वाले विद्यार्थियों को सात सितंबर को फरीदाबाद में सम्मानित किया जाएगा। इसमें पांच लाख के कैश इनाम वितरित किए जाएंगे। जिला कोऑर्डिनेटर जनक दुलारी ने बताया की यह परीक्षा मुफ्त करवाई जाती है। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी जो सभी आयुवर्गों के लिए होगी। करनाल के लगभग 100 स्कूल प्रतिवर्ष इसमें हिस्सा लेते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों कोwww.dhyankaksh.org /Value your Virtues पर परीक्षा देनी होगी।
यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें विद्यार्थी 90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे चरण के लिए मान्य हो जाएगा। एक फोन नंबर से विद्यार्थी 10 प्रयास कर सकता है जिसमें एक प्रयास में उसके 90 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर विद्यार्थी दूसरे चरण में आ जाएगा। इसमें हर विद्यालय से तीन बेस्ट एंट्री प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग केटेगरी से ली जाएगी। निदेशालय शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है।