फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   human body trial in medical college

मेडिकल कॉलेज में होगा मोनोक्लोनल एंटीबॉडी काकटेल का मानव शरीर पर ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
human body trial in medical college
वैक्सीन के बाद अब कोरोना को खत्म करने के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी काकटेल का ह्यूमन बॉडी पर ट्रॉयल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही शुरू होगा। जानकारी देते हुए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि कोरोना का प्रभाव खत्म हो और जिसे कोरोना हुआ है वह जल्द ठीक हो जाए, इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग और सरकार मिलकर एक और ट्रायल पर काम कर रही है। ये मोनोक्लोनल एंटीबाडी काकटेल का ह्यूमन बॉडी पर ट्रॉयल है। ये एंटीबॉडी काकटेल जो कासिरिविमैब और इम्डेविमैब का मिश्रण है, जो मरीजों को दी जाएगी। यह दवा कोरोना मरीजों की स्थिति बिगड़ने से पहले हल्के और मध्यम लक्षणों से सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में भी हुआ था ट्रायल
दुरेजा ने बताया कि हरियाणा में एंटीबाडी काकटेल का ट्रॉयल गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में किया गया था जिसके सफल परिणाम देखने को मिले थे। अब यही ट्रायल करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तैयार है। सरकार से इस ट्रायल को लेकर गाइडलाइन आ गई हैं और मेडिकल कॉलेज ने सरकार को पत्र लिख दिया है। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सरकार से एंटीबॉडी काकटेल ड्रग और ट्रायल करने का समय चाहिए ताकि ह्यूमन बॉडी पर इसका ट्रायल किया जा सके।
विज्ञापन

आम जनता के लिए उतारने पर होगा विचार
गुरुग्राम में एंटीबॉडी काकटेल का अच्छा परिणाम मिलने के बाद सरकार इसका ज्यादा से ज्यादा ट्रायल करवाने पर जोर दे रही है। अगर इसके कई ट्रायल सफल हो जाते हैं और इसके अच्छे परिणाम आते हैं तो फिर इसे मार्केट में आम जनता के लिए उतारने पर भी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed