फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hudadang kiya to hogee kaarravaee

हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई, 29 नाकों पर 150 जवान रहेंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
hudadang kiya to hogee kaarravaee
करनाल। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। यदि कोई फाग खेलने के दौरान हुड़दंग करता मिला तो तुरंत कार्रवाई होगी। जिले में 29 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जहां करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध सूचना या आपराधिक गतिविधि होने पर अपने नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस चौकी, 112 नंबर या करनाल पुलिस के कंट्रोल रूम को सूचित करें। होली समारोह स्थलों और सभाओं में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी टीमें भी बनाई गई हैं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगरानी बनी रहेगी।
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर रहेगी विशेष नजर
पुलिस अधीक्षक ने थानों, पुलिस चौकियों व विशेष यूनिटों की टीमों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि होली पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व व्यापक पुलिस प्रबंध किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने व हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed