फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   huda, supporters, protest tambar, karnal

हुड्डा समर्थकों ने फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का पुतला

Sat, 04 Mar 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
huda, supporters, protest tambar, karnal
protest - फोटो : bureau
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने शुक्रवार को कमेटी चौक पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंक कर रोष जताया। युवा कांग्रेस नेता रणपाल संधु तथा हरिराम साबा की अगुवाई में इक्टठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रणपाल संधु ने कहा कि अशोक तंवर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गलत आरोप लगा रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को हरियाणा में मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांगे्रस पार्टी और जनता की सेवा की है। ऐसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करना और गलत आरोप लगाना अशोक तंवर को शोभा नहीं देता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अशोक तंवर के खिलाफ भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग भी की। इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन ढाकला ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुराई का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेताओं के रूप में बुराइयां आ गई हैं। इन बुराइयों को पार्टी से दूर किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर रणपाल संधु, हरिराम साबा, पवन ढाकला, पप्पू लाठर, अनिल राणा, वीरेंद्र लांबरा, रवि वाल्मीकि, सुभाष चौहान, सज्जन बड़ौता, कुलविंद्र संधु, अनिल कैमला, सोनू संधु, जोगिंद्र वाल्मीकि, गुरप्रीत थल, मेजर विर्क, रोहताश मलिक, हरदेव सिंह, टोनी पंडित, पदम संधु, राकेश डाचर, धर्मपाल कौशिक, जोगिंद्र बसताड़ा, साहिल शर्मा, जागीर सैनी, शाबाज विर्क, अनिल सैन, रविंद्र सरपंच व लाडी सौकढा सहित बड़ी संया में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed