{"_id":"61a1469bbc6da61f6c6808fa","slug":"hsvp-to-conduct-e-auction-of-22-shops-46-residential-plots-on-november-30-karnal-news-knl908844105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसवीपी 30 नवंबर को करेगा 22 दुकानों, 46 आवासीय प्लॉटो की ई-नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसवीपी 30 नवंबर को करेगा 22 दुकानों, 46 आवासीय प्लॉटो की ई-नीलामी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एक बार फिर लोगों को शहर में आशियाना और दुकानें बनाने का मौका देने जा रहा है। इसी क्रम में 30 नवंबर को करीब 46 आवासीय प्लॉटों और 22 दुकानों की ई-नीलामी करने का जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण 28 नवंबर तक ऑनलाइन कराना आवश्यक है। ई-नीलामी में वही बोली लगा सकेंगे। जिन्होंने पंजीकरण कराया होगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ई-नीलामी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कई सेक्टरों में बूथ, डबल स्टोरी दुकानें, शॉप कम ऑफिस, शॉप कम फ्लैट आदि उपलब्ध हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न सेक्टरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आवास बनाने के लिए प्लॉटो की भी नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।
नीलामी की पूरी सूचना एचएसवीपी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें दुकान, आवासीय प्लॉट का साइज, स्थान आदि देखकर अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन बोली लगा सकता है। ई-नीलामी में बोली से दो दिन पहले तक पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। बोली से दो दिन पहले पंजीकरण बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए इच्छुक लोगों को 28 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन बोली वही लोग लगा सकेंगे जो पंजीकृत होंगे।
विज्ञापन
व्यावसायिक
सेक्टर 8 में 4 बूथ, सेक्टर 9 में 4 शॉप कम फ्लैट (एचसीएफ), सेक्टर 12 में 4 शॉप कम ऑफिस (एचसीओ), सेक्टर 14 में दो बूथ, पुरानी तहसील में 4 डबल स्टोरी शॉप (डीएसएस) व 4 बूथ बेसमेंट के साथ।
आवासीय
सेक्टर 4 में दो प्लॉट छह मरला, सेक्टर 5 में चार प्लॉट एक कनाल, सेक्टर 6 में 7 प्लॉट 14 मरला, सेक्टर 8 पार्ट-2 में 1 प्लॉट 10 मरला, सेक्टर 9 में 2 प्लॉट 10 मरला, चार प्लॉट 2 मरला, सेक्टर 14 पार्ट-2 में 4 प्लॉट 6 मरला, सेक्टर 16 में 4 प्लॉट 4 मरला, सेक्टर 32पी में 1 प्लॉट 14 मरला, 3 प्लॉट 3 मरला, सेक्टर 33पी में 2 प्लॉट 10 मरला, 3 प्लॉट 14 मरला, 4 प्लॉट 10 मरला के अलावा तरावड़ी में 4 प्लॉट 8 मरला व 1 प्लॉट 6 मरला शामिल हैं।
एचएसवीपी की मौजूदा नीलामी शर्तों से आम आदमी के सपने टूटे
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने ऑनलाइन प्लॉटों, आवासों व दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर तो अंकुश लगा है लेकिन यह भी सच है कि ऑनलाइन नीलामी की जो शर्तें सरकार ने तय की हैं, उनसे आम आदमी की उम्मीदें टूट गई हैं। पहले किस्तों में प्लॉट व आवास मिलते थे तो हर कोई आवेदन कर देता था, खुली बोली में भाग भी ले लेता था, क्योंकि उसे भुगतान के लिए सालों की समयावधि दी जाती थी। जिससे उसका शहर में मकान या दुकान बनाने का सपना साकार हो जाता था लेकिन अब एक बड़ी धनराशि पहले जमा कराई जाती है और 120 दिनों में पूरी धनराशि जमा की शर्त ने एचएसवीपी की योजनाओं से आम आदमी तो क्या मध्यम वर्ग को भी दूर कर दिया है। इन शर्तों से तो कोई करोड़पति ही बोली लगा सकता है। हरियाणा सरकार व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को धन राशि जमा कराने में शिथिलता बरतनी चाहिए या फिर पहले जैसी व्यवस्था को ही लागू करना चाहिए। तभी इसका लाभ निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों को मिल सकेगा।