फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSVP demolishes seven houses in Valmiki Basti

Karnal News: वाल्मीकि बस्ती में एचएसवीपी ने ढहाए सात मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
HSVP demolishes seven houses in Valmiki Basti
अवैध निर्माण को गिराता पीला पंजा प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार दोपहर बाद वाल्मीकि बस्ती में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सात अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। पार्षद के अनुरोध पर करीब 20 मकान मालिकों को सोमवार तक का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई रोक दी गई। लोगों ने आश्वासन दिया कि वे दिए समय में मकानों से सामान निकालकर अन्य स्थान पर शिफ्ट कर लेंगे।
कार्रवाई के दौरान कुछ कब्जाधारियों ने एचएसवीपी अधिकारियों से बहस भी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। कार्रवाई जारी रखी। अवैध कब्जों पर कार्रवाई दोपहर करीब 12 बजे शुरू की जानी थी, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण देरी हुई। पुलिस बल पहुंचने के बाद दोपहर करीब 3 बजे के बाद जेसीबी मशीनों के साथ टीम ने अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2013 में किए गए सर्वे के दौरान वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में कुल 259 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। कब्जाधारियों को हटाकर उन्हें वैकल्पिक रूप से बसाने के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 350 तक पहुंच गई थी। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने अधिक प्लॉट हासिल करने के उद्देश्य से अपने मौजूदा मकानों को दो-दो हिस्सों में विभाजित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी के एसडीओ सुभाष, सुपरवाइजर भीम सिंह, जेई रजनीश, ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
प्लॉट न मिलने से नाराज कुछ लोग कर रहे विरोध
मौके पर मौजूद कुछ कब्जाधारियों का कहना था कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को तो प्लॉट मिल गए, लेकिन उन्हें आवंटन नहीं मिला। इसी कारण वे अपना कब्जा खाली करने में आनाकानी कर रहे हैं और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। यहां तक की लोगों ने यह भी कहा कि अब यह जमीन नगर निगम के अंतर्गत आता है तो इसे एचएसवीपी कैसे खाली करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed