{"_id":"62e2f76e2b1fe45f5a32ca28","slug":"how-will-the-students-of-class-vi-give-the-evaluation-test-without-books-karnal-news-knl1161332167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पुस्तकें मूल्यांकन परीक्षा कैसे देंगे कक्षा छठी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पुस्तकें मूल्यांकन परीक्षा कैसे देंगे कक्षा छठी के विद्यार्थी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पहली अगस्त से स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षाएं (सेट) शुरू होने वाली हैं, लेकिन परीक्षा में बैठने को लेकर कक्षा छठी के विद्यार्थियों के मन में डर है। क्योंकि अभी तक उन्हें पुस्तकें ही नहीं मिली हैं। ऐसे मेें वे कैसे परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। इधर, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है कि वे बिना परीक्षा विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर का कैसे मूल्यांकन करेंगे।
शिक्षा सत्र शुरू हुए चार माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक जिले में कक्षा पहली और छठी के विद्यार्थियों की पुस्तकें स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। जबकि अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की किताबें आ चुकी हैं। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में कक्षा पहली और छठी के करीब 19 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। किताबों के आने से पहले ही मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थी चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें बिना तैयारी किए मूल्यांकन परीक्षाएं देनी होंगी। विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर जानने के लिए मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित होती हैं। वहीं राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को विभाग निशुल्क किताबें भी देता है।
छुट्टियों में भी खुले रहे थे स्कूल
निदेशालय की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश तक किताबें पहुंचाने संबंधी पत्र जारी किया गया था, जिसमें अध्यापकों को 30 जून तक शाम पांच बजे तक स्कूल खोलने के भी निर्देश दिए गए थे। प्रभारियों ने आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में शाम पांच बजे तक स्कूल खोले, लेकिन पुस्तकें सभी कक्षाओं की नहीं पहुंची। जुलाई माह खत्म होने में भी तीन दिन शेष हैं। ऐसे में अध्यापकों को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
किस दिन किस कक्षा की होगी परीक्षा
- एक से चार अगस्त : कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं
- एक से छह अगस्त : कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं
- 22 से 31 अगस्त : कक्षा 11वीं
- एक से 10 अगस्त : कक्षा 12वीं
किताबें विभाग की ओर से सीधे स्कूलों में पहुंचाई जा रही हैं। लगभग सभी कक्षाओं की किताबें आ चुकी हैं। छठी और पहली कक्षा की किताबें आनी शेष हैं। हालांकि इसका वितरण प्रदेश स्तर पर चल रहा है। उम्मीद है परीक्षाओं से पहले किताबें स्कूलों में आ जाएंगी। हालांकि स्कूलों में पीडीएफ के माध्यम से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी पूरा कराया जा रहा है।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी