फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Housewives of CISF family prepared dishes made from coarse grains.

Karnal News: सीआईएसएफ परिवार की गृहणियों ने बनाए मोटे अनाज के व्यंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Housewives of CISF family prepared dishes made from coarse grains.
मूनक। मोटे अनाजों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए रिफाइनरी स्थित सीआईएसएफ कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के परिवार की गृहणियों ने मोटे अनाज के (मिलेट्स) व्यंजन तैयार किए। इन व्यंजनों को मेले के दौरान प्रदर्शित किया गया। मिलेट्स मेले का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक नारायण और सीआईएसएफ के कमांडेंट विजय कुमार ने फीता काटकर किया। साथ ही मेले में लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। इस दौरान महिलाओं और जवानों को ज्वार, बाजरा, रागी, कलमी, चेना, कुलथी, कोदो, जंगोरा आदि मोटे अनाज से बने व्यंजनों के लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि मोटे अनाज से बना भोजन पाचन में मददगार होता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है। मोटे अनाज में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। मोटा अनाज मधुमेह को नियंत्रण करता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए हम सभी को जान लेना चाहिए कि मोटे अनाज से बना भोजन बहुत ही स्वस्थ और पौष्टिक भोजन होता है। जिसे हमें रोज़मर्रा की डायट में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा, कमांडेंट विजय कुमार, मीनू चौधरी, डिप्टी कमांडेंट एनएफएल एसएस नेगी, डिप्टी कमांडेंट थर्मल एपी.मनोज, सहायक कमांडेंट पुष्पा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed