फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Houses under construction in two illegal colonies demolished

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Houses under construction in two illegal colonies demolished
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को दो अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन दो मकानों को ढहा दिया। इस कार्रवाई को रोकने के लिए लोग हाथ जोड़कर अपने आशियाने को बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन कार्रवाई जारी रही।
पहली कार्रवाई पुंडरक गांव में पांच एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में हुई। यहां सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया। इसके बाद मकान बनाने के लिए बनाई गई आठ डीपीसी को तहस नहस किया गया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई पाल नगर के पास मेहता फार्म के सामने स्थित डेढ़ एकड़ की कॉलोनी में हुई। यहां कच्ची सड़कों, सीवरेज लाइनों और दो निर्माणाधीन मकानों को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना सदर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि कोई भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे और न ही उस पर निर्माण करे। अगर किसी ने अवैध कॉलोनी में निर्माण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अवैध कॉलोनी काटने वालों को भी चेतावनी जारी की गई है कि वे लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट न बेचें। अगर प्लाॅट बेचने के नाम पर लोगों से रुपये लिए हैं तो वापस करें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed