Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Host school emerges as overall champion at the athletic meet

Karnal News: एथलेटिक मीट में मेजबान स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Host school emerges as overall champion at the athletic meet
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रथम अंतर-दयाल सिंह एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। चारों विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में मेजबान स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 की टीम उपविजेता रही। ‘संकल्प से सिद्धि तक’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ दयाल सिंह ट्रस्ट सोसायटी के मानद सचिव वाइस एडमिरल सतीश सोनी ने मशाल प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मैदान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।खेल के साथ पढ़ाई और अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानितसमारोह में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल सतीश सोनी ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर ट्रस्ट सोसायटी के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर रणधीर सिंह, अधिवक्ता राजिंदर मोहन शर्मा, दयाल सिंह कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशिमा गक्खड़, डॉ. नीना अरोड़ा, सेक्टर-7 स्कूल की प्राचार्य शालिनी नारंग, पानीपत स्कूल की प्राचार्य विनीता तोमर, प्राचार्य सुषमा देवगन और मुख्य अध्यापिका प्रिया कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed