फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Host missed, guests won all 18 awards in five genres

Karnal News: चूके मेजबान, पांच विधाओं के सभी 18 पुरस्कार जीते मेहमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Host missed, guests won all 18 awards in five genres
करनाल। जिला स्तरीय पठन प्रोत्साहन माह (पढ़े भारत-बढ़े भारत) कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। वाद विवाद, कहानी, लेखन और कविता लेखन सहित कुल पांच विधाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि करनाल शहर का एक भी विद्यार्थी इन विधाओं में पुरस्कार नहीं जीत पाया। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने पहुंचे ग्रामीण विद्यार्थी सभी 18 पुरस्कार जीत कर ले गए।
विज्ञापन


अलग-अलग वर्ग में बल्ला, ब्याना और मंजूरा की टीम अव्वल रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डीपीसी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

बीआरपी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तनी प्रतियोगिता से बच्चों में शब्दकोष का विस्तार होगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य देखभाल आदि विषयों से परिचित एवं जागरूक होंगे। नोडल अधिकारी एपीसी अंजू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कहानी लेखन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चे भावनाओं की अभिव्यक्ति कर पाते हैं। निर्णायक मंडल में सुमन सुलेख, प्रवीन चौधरी, कर्मजीत, अरुण कैहरबा, दिनेश शामिल रहे। इस अवसर पर डायट शाहपुर से सुरेंद्र कौर, प्रिंसिपल संदीप कौर, प्रवीण चौधरी, एबीआरसी पूनम, हेमा, मंजीत, विनोद, सुनील, परवीन, रीना और रिंकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
कक्षा : 9वीं से 12वीं वर्ग

- वाद विवाद : कक्षा 9वीं में बल्ला की नीलम अग्रवाल, 10वीं में चिड़ाव की मुस्कान, 11वीं में बांबेरहड़ी के नमन और 12वी में ऊंचा समाना की आंचल प्रथम।

- कहानी लेखन : कक्षा 9वीं में बयाना की दिवंशी, 10वीं में संधीर की प्रभजोत कौर, 11वीं में पीएमश्री स्कूल जुंडला की नीतू, 12वीं में बल्ला की कोमल प्रथम।

- कविता लेखन : कक्षा 9वीं में मंजूरा की हंसिका, 10वीं में सलवान की मुस्कान, 11वीं में चोरा की कमलेश, 12वीं में जुंडला के गौरव प्रथम।

कक्षा छठी से आठवीं वर्ग
- वाद विवाद : कक्षा छठी में जुंडला की मन्नत, सातवीं में मंगलपुर की आंचल, आठवीं में पटहेड़ा की यशिका प्रथम।

- वर्तनी : कक्षा छठी में बयाना की टीम, सातवीं में अरड़ाना की कृति, आठवीं में मंगलपुर की सुहाना प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed