फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hooda will also disappear after June 4: Chief Minister

चार जून के बाद हुड्डा भी गायब हो जाएंगे : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Hooda will also disappear after June 4: Chief Minister
चार जून के बाद हुड्डा भी गायब हो जाएंगे : मुख्यमंत्री
- कांग्रेस की रैली से बड़े नेताओं के नदारद रहने के सवाल पर बोले सीएम नायब सैनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चार जून के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी गायब हो जाएंगे। नायब सिंह सैनी ने यह बात बुधवार को कांग्रेस की रैली से बड़े नेताओं के नदारद रहने के सवाल पर कही। वह वीरवार को स्थानीय सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के दर्शन कर झंडा फहराने की रस्म अदा करने पहुंचे।
कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह के मुकाबले पर आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक बार पहले भी आए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मानते होंगे मुकाबला, परिणाम तो पिछली बार जैसा ही होगा। लोक सभा की भी सभी 10 सीटें जीतेंगे, क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। हर वर्ग के लिए कार्य किया, किसान को मजबूत किया, युवाओं में विश्वास जगाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1970 के दशक में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। लोग गरीबी हटने की आशा में वोट देते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबी हटाने का वास्तविक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उसकी वानगी ये है कि एक महिला ने उनसे कहा कि उसके पति बीमार हैं, ये सुनते ही वह स्वयं उसके घर गए, उसके बीमार पति से हालचाल पूछा, उसने बताया कि उसे आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है, इलाज निशुल्क चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि यदि और कोई सहायता चाहिए तो वह 24 घंटे तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार घोषणा पत्र निकालती है, वह घोषणाएं कभी धरातल पर नहीं आतीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से बताने पर कहा कि मुकाबला वह मानते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed