फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HM workers will roar at the mini secretariat today

Karnal News: आज लघु सचिवालय पर गरजेंगे एनएचएम कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
HM workers will roar at the mini secretariat today
- हड़ताल के कारण आयुष की पंचकर्मा ओपीडी और थेरेपी ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम साझा मोर्चा हरियाणा के बैनर तले जिलेभर के 700 एनएचएम कर्मचारी जिला मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इसको लेकर एनएचएम कर्मियों ने तैयारी कर ली है। प्रदेशभर में एनएचएम कर्मी पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं धीमी गति से चल रही हैं। जिसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल के साथ-साथ आयुष व पंचकर्मा की ओपीडी से लेकर थेरेपी तक की सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। सेक्टर-छह स्थित पंचकर्मा सेंटर में जहां रोजाना 150 मरीज दवाएं और 50 मरीज अपनी थेरेपी करवाने के लिए पहुंचते थे अब हड़ताल के कारण पंचकर्मा सेंटर का परिसर सुनसान पड़ा है।
विज्ञापन

हड़ताल का असर पंचकर्मा में थेरेपी के लिए आने वाले मरीजों पर सबसे अधिक पड़ा है क्योंकि घुटनों, पैरों, गर्दन, कमर दर्द से पीड़ित मरीजों को सप्ताह से लेकर 15 दिनों तक नियमित रूप से थेरेपी लेनी पड़ती है लेकिन हड़ताल के कारण मरीजों का मर्ज और अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों की मुख्य मांगें-
एनएचएम कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए। सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉन्ड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयाविधि में बढ़ी हुई सीएल, ईएल व सीसीएल प्रदान की जाए और नियमित कर्मियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed