फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Himachal police constable arrested with one and a half kg of charas

हिमाचल पुलिस का सिपाही डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal police constable arrested with one and a half kg of charas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव अरझहेड़ी के पास जीटी रोड पर हिमाचल पुलिस के सिपाही को डेढ़ किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। सिपाही की कार भी जब्त की गई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की रात टीम थाना बुटाना एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि गांव अरझहेड़ी स्थित पुराने टोल टैक्स के पास हिमाचल पुलिस का सिपाही वर्दी पहने हुए अपनी कार में काफी मात्रा में चरस लिए बैठा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने पाया कि एक कार जीटी रोड पर ट्रकों के बीच खड़ी थी। पुलिस टीम ने पुलिस की वर्दी पहने बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम संजीव कुमार वासी जम खेतर, थाना धर्मपुर, जिला मंडी, हिमाचल बताया। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

ज्यादा रुपये कमाने के लालच में शुरू किया यह काम
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 35 साल से हिमाचल पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहा था। ज्यादा रुपये कमाने के लालच में वह यह कार्य करता था। पुलिस में होने के कारण कोई उस पर शक नहीं करेगा यह सोचकर आरोपी चरस को जम खेतर मंडी से दो लोगों से सप्लाई करने के लिए लेकर आया था। आरोपी को यह चरस नीलोखेड़ी के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। इस काम के लिए उसे 20 हजार रुपये भी मिले थे। आरोपी चरस सप्लाई करता, उससे पहले ही करनाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed