Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High production of paddy, low visible withdrawal: Chaduni

धान का उत्पादन ज्यादा, कम दिखाई जा रही निकासी : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
High production of paddy, low visible withdrawal: Chaduni
माइ्र सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा की मंडियों में किसानों के साथ बड़ा धोखा हो रहा है। मंडियों में किसानों का धान आने से पहले उसकी खरीद दिखा दी गई है। हालात ये हैं कि अबकी बार धान का उत्पादन ज्यादा और उसकी निकासी कम दिखाई जा रही है। ये आरोप भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने जिला प्रशासन पर लगाए। उन्होंने वीरवार को करनाल, घरौंडा और तरावड़ी की अनाज मंडियों का दौरा कर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। इसके बाद वे मार्केट कमेटी सचिव से मिले।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई जाए। जिसमें किसानों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए ताकि असली स्थिति सामने आ सके। उन्होंने मंडी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तरावड़ी मंडी में इस बार पिछले साल से ज्यादा धान आया है लेकिन इसकी निकासी 25 प्रतिशत कम है। यही हाल करनाल मंडी का भी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हजारों ट्रक धान हरियाणा में आ रहे हैं, जिनमें से सैकड़ों को पुलिस और मार्केट कमेटी को पकड़वाया भी गया लेकिन इसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी से आने वाला यह धान राइस मिलों में पहुंचता है और बाद में रिकॉर्ड में हेराफेरी कर इसे हरियाणा का उत्पादन दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन


14 दिन का नियम, बाद में नष्ट कर रहे दस्तावेज
चढूनी ने कहा कि राइस मिलरों को 14 दिन में यह बताना होता है कि उन्होंने कितनी सरकारी और कितनी निजी खरीद की है, लेकिन ज्यादातर मिलर यूपी से 1600 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदते हैं और बाद में दस्तावेज नष्ट कर देते हैं। जिसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। किसान नेता ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि अब प्रशासन कह रहा है यहां के किसानों का सारा धान बिक चुका है। यहां के किसान बोगस धान ला रहे हैं। चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस फ्रॉड की जांच जल्द शुरू नहीं की तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed