{"_id":"686992ee51701ff8f0082682","slug":"heavy-rain-likely-from-today-karnal-news-c-18-1-knl1006-685176-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से तेज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से तेज बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शनिवार को बादल छाने से धूप नहीं निकली जबकि उमस ने लाेगों को परेशान किया। अधिकतम 35.1 व न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
दक्षिण पश्चिमी मानसून के सीजन में अभी तक अधिक बारिश नहीं हुई है मगर रविवार से तेज बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि तीन-चार दिनों से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चली गई थी।
जिससे हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली। मगर अब मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ रही है। जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसून की हवा हरियाणा की तरफ आने की संभावना है। जिससे 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान मानसून की हवा की सक्रियता 6 जुलाई रात से 10 जुलाई तक बढ़ सकती है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज के साथ बारिश होने के आसार है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।