फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat reduced due to storm, weather will remain changeable

Karnal News: अंधड़ से कम हुई तपिश, परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Heat reduced due to storm, weather will remain changeable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बढ़ती तपिश शुक्रवार की रात हुई बंदाबांदी व अंधड़ चलने से कुछ कम हुई है। शनिवार को पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धूप निकली मगर कुछ देर बाद बादल छा गए और गर्मी का असर कम हो गया। न्यनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर एक मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 28 अप्रैल से एक मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा गर्म रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी व बीच-बीच में हवा चलने के आसार हैं।

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ अन्य सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिन के समय सूरज की रोशनी रोकने और अपने घर को गर्म होने से बचाने के लिए पर्दे बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed