फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health services affected due to strike of NHM workers

Karnal News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Health services affected due to strike of NHM workers
- साझा मोर्चा संगठन के आह्वान पर चार दिन और बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मांगों के समर्थन में एनएच कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। जिलेभर में एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत 678 कर्मचारी हैं जोकि प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं।

हड़ताल से एनीमिया कार्यक्रम, टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा, कैंसर मरीजों की जांच, गर्भवती का पंजीकरण आदि सुविधाएं प्रभावित हैं। जिला प्रधान संजीव ने बताया कि साझा मोर्चा संगठन के आह्वान पर हड़ताल को चार दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, अब यह छह अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

उप प्रधान इंदू राना ने बताया की हड़ताल के 11वें दिन में प्रवेश करने पर भी सरकार हठधर्मिता पर अडिग है। एनएचएम कर्मियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है, इसका खमियाजा सरकार को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। साझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को धरना स्थल पर सभी कर्मचारी सुबह नौ से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल पर रहे। सोमवार को धरने पर सर्व शिक्षा अभियान की राज्य कार्यकारिणी सदस्य नसीब सिंह ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि अगर सरकार एनएचएम की मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो सर्व शिक्षा अभियान के कर्मी भी जल्द राज्य स्तरीय हड़ताल का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया की साझा मोर्चा अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। धरना स्थल पर देवदत्त, सुरेश नरवाल, श्रीपाल, रजनी, मृदुला, सुमन,डॉक्टर अमित पुंज, डॉक्टर अंजना मौजूद रही।



ये हैं मुख्य मांगें-

- एनएचएम कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए।

- बायलाॅज की वेतन विसंगति को दूर कर सातवें पे कमीशन का लाभ दिया जाए।

- 58 साल तक सभी एनएचएम कर्मियों की नौकरी की सुरक्षा दी जाए।

- कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed