फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health check-up of 478 patients was done in the camp, medicines were also distributed.

Karnal News: शिविर में 478 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, औषधियां भी की वितरीत

Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 478 patients was done in the camp, medicines were also distributed.
103...  iky /keZ”kkyk गांव eaxyiqj में आयोजित कैंप में मेयर रेनू बाला गुप्ता का स्वागत करते ग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव मंगलपुर स्थित पाल धर्मशाला में मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 478 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गईं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि हम सभी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए आयुर्वेद अनुरूप आहार-विहार, नियमित योग और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने बताया कि सभी ब्लाॅक में पोषण माह और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंर्तगत 34 जगह निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में मरीजों की जांच डाॅ. संजीव, डाॅ. अजना पंवार, डाॅ. रितु, डाॅ. छवि, डाॅ. मिनाक्षी गुप्ता, डाॅ. शीतल, डाॅ. कशिश, डॉ. कार्तिक, डाॅ. सुनील कुमार बठला, डाॅ. सुनील गुप्ता, डाॅ. अमित पुंज की। डाॅ. सतीश कुमार, डाॅ. सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट ने औषधीय पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक राम कुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि, मेयर रेनू बाला विशिष्ट अतिथि, पार्षद बेबी पाल विशेष अतिथि, डेविड सैनी, अनुज कुमार, पूनम, पूजा, अनिल चौहान मंडल अध्यक्ष, नरेश प्रजापति मंडल महामंत्री, सुखवीर पाल महामंत्री आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed