{"_id":"6acfe97df9b494c9ec0dd550","slug":"health-center-and-college-to-be-built-in-padha-at-a-cost-of-25-crore-karnal-news-c-18-knl1018-1012931-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पाढ़ा में 25 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य केंद्र और कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पाढ़ा में 25 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य केंद्र और कॉलेज
विज्ञापन
असंध/करनाल। प्रदेश सरकार ने गांव पाढ़ा में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपये की दो विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 10 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 15 करोड़ रुपये से कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
इन परियोजनाओं से पाढ़ा सहित आसपास के गांवों को बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे दूर-दराज जाने की जरूरत कम होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करेगा, वहीं कॉलेज उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। संवाद