फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He refused to give money after taking two gold rings

Karnal News: सोने की दो अंगूठियां लेकर रुपये देने से किया इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
He refused to give money after taking two gold rings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। तरावड़ी में एक सुनार से एक लाख रुपये की दो अंगूठी लेकर रुपये देने से मना करने का मामला सामने आया है। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में तरावड़ी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार का सराफा व्यवसाय 25 सालों से संभाल रहा है। उसकी मैसर्ज भगत राम सेवा राम के नाम से मैन बाजार में फर्म है।

इस फर्म के प्रोपराइटर उसके पिता सेवा राम है। उसकी दुकान पर 27 जनवरी को संधी गांव निवासी संजय कुमार आया था। उसने सोने की दो अंगूठी पसंद की थी। इन अंगूठियों का वजन करके उसे बिल दे दिया। जो करीब एक लाख रुपये का था। संजय कुमार पहले अंजनथली रोड तरावड़ी में बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता था। इसलिए वह उसे पहले से जानता था। इसलिए उसने उसे बैंक का चेक दिया। 31 जनवरी को उसने वह चेक बैंक में लगाया तो संजय कुमार के खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जब उससे रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed