फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He ran away with the old man's cash and gold ring

Karnal News: बुजुर्ग की नकदी, सोने की अंगूठी लेकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
He ran away with the old man's cash and gold ring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध में झांसा देकर एक ठग बुजुर्ग से 11 हजार रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। असंध निवासी सुबाराम ने बताया कि चार अप्रैल को वह 12 बजे असंध में करनाल रोड स्थित पीएनबी में अपनी पेंशन निकलवाकर आ रहा था। वह पीडब्ल्यूडी में कार्य करता था। सालवन चौक पर वह बस में चढ़ने लगा तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि, ताऊ मैं भी गांव से हूं। मेरे साथ गाड़ी में चल। उसने उसे गाड़ी में बैठा लिया और सालवन रोड पर टैक्सी स्टैंड पर ले गया। वहां कहा कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। उसने उसे बातों में उलझाया और पेंशन के 11 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लेकर भाग गया।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed