{"_id":"67fad83528c8f9465a068cba","slug":"hawan-was-performed-in-shri-krishna-gaushala-on-hanuman-jayanti-karnal-news-c-18-knl1008-622627-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हनुमान जयंती पर श्रीकृष्ण गोशाला में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हनुमान जयंती पर श्रीकृष्ण गोशाला में किया हवन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला में शनिवार को हवन किया गया। गायों की सेवा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुतियां डालते हुए विश्व शांति और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद गायों की सेवा और सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गोशाला प्रधान सुनील गुप्ता ने को हनुमान जयंती की बधाई दीं।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के सेवक के रूप में भगवान हनुमान ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनके जैसा भक्त और सेवक सृष्टि में नहीं हो सकता। इसी प्रकार से हमें भी गायों की सेवा और सुरक्षा करने का प्रण लेना चाहिए। गायों को हम अपनी माता के रूप में पूजते हैं तो उनकी सेवा भी अपनी माता की तरह करनी चाहिए। कार्यकारी प्रधान डाॅ. एसके गोयल ने बताया कि श्रीकृष्ण गोशाला के देवधाम में हर पूर्णिमा और अमावस्या के अवसर पर हवन किया जाता है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में यह परंपरा निभाई जा रही है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गोशाला में आकर गायों की पूजा और सेवा करें। यथासंभव हवन में भी शामिल हों। इस अवसर पर प्रधान सुनील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता, मनीराम गोयल, अरुण गुप्ता, गुरुदयाल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, वीपी सिंह व आशीश गुप्ता मौजूद रहे।