फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hathlana's playground is in a bad condition, players are unable to practice.

Karnal News: हथलाना का खेल मैदान बदहाल, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

Wed, 14 Jan 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 14 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hathlana's playground is in a bad condition, players are unable to practice.
निसिंग  गांव हथलाना का खेल स्टेडियम में अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। कस्बे के हथलाना गांव का खेल मैदान बदहाल है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे। मैदान में झाड़ियां उगी हुई हैं। मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट टूटा पड़ा है। देखरेख के अभाव में खेल परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। आधा-अधूरा भवन भी जर्जर हो चुका है।
ग्रामीण शमशेर सिंह, कर्ण सिंह, कर्म सिंह, ईश्वर सिंह, संदीप, पाला राम, प्रवीन, महावीर पहलवान, जोगिंद्र, सुभाष, शमशेर सिंह ने बताया कि खेल मैदान करीब आठ साल पहले सात एकड़ में आसपास के 15 गांवों के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाया गया था। पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार किए गए इस खेल परिसर के निर्माण के समय खेल विभाग व पंचायत की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन धरातल पर ये नहीं दिखे। ऊबड़-खाबड़ खेल मैदान में बेसहारा पशुओं का दिनभर बसेरा रहता है। शाम होते ही नशेड़ी मैदान में डेरा जमा लेते हैं।
विज्ञापन


बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा
हथलाना का खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य काफी समय से रुका पड़ा है। इंडोर भवन के पिलर, छत व दीवारें तैयार हैं। दीवारों पर प्लास्टर नहीं किया गया है। सरपंच ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। दर्शक दीर्घा अधूरी छोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथलाना से हैं कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
सरपंच का कहना है कि हथलाना गांव ने देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कबड्डी के खिलाड़ी महावीर सिंह, पाला राम, संदीप सुनहरा राम, राजकुमार सहित अन्य खिलाड़ी दिए हैं। खेल मैदान सही न होने से खिलाडियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed