फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana's first state kids athletics championship will start from 14th in Sonipat.

Karnal News: सोनीपत में 14 से शुरू होगी हरियाणा की पहली राज्य किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Haryana's first state kids athletics championship will start from 14th in Sonipat.
करनाल। पहली हरियाणा राज्य किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 14 से 15 दिसंबर 2024 को सोनीपत के सीआरए कॉलेज के एथलेटिक्स मैदान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की एंट्री ऑनलाइन होगी। जो 16 नवंबर से आठ दिसंबर तक एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर करनी होगी। इसके बाद किसी एंट्री पर विचार नहीं किया जाएगा। ये जानकारी एथलेटिक्स हरियाणा के प्रधान यशपाल चोपड़ा ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी केवल अपने ही आयु वर्ग में खेल सकता है। खिलाड़ी केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकता है और अपने आयु वर्ग में अपने स्कूल से दोनों रिले में भाग ले सकेगा। रिले के अंदर कोई भी हरियाणा का स्कूल सरकारी, गैर सरकारी भाग ले सकता है। मिक्स रिले में दो खिलाड़ी लड़के और दो खिलाड़ी लड़कियां होंगी। रिले के लिए चार खिलाड़ियों के नाम कॉल रूम में प्रतियोगिता से दो घंटे पहले और जिस समय उनका इवेंट होगा उसे दो घंटे पहले उनके नाम देने होंगे। रिले में जिस स्कूल के वह खिलाड़ी हैं, वह स्कूल के लेटर हेड पर उन खिलाड़ियों का नाम लिखकर लाएंगे तथा साथ में उनके आईकार्ड की फोटो भी होनी चाहिए, सरकारी स्कूल के खिलाड़ी प्रिंसिपल या हेड मास्टर से लिखवा कर लाएंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का शेड्यूल एंट्री बंद होने के दो दिन बाद वेबसाइट पर तथा सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 8950900077 मोबाइल फोन नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह चैंपियनशिप केवल हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए है। हरियाणा से बाहर का कोई भी खिलाड़ी या स्कूल इसमें भाग नहीं ले सकता।
विज्ञापन

---
आयु वर्ग

अंडर 12 आर्यु में वह खिलाड़ी भाग ले सकता है जिसका जन्म 16 दिसंबर 2012 से 15 दिसंबर 2014 के बीच हुआ है। इसके अलावा अंडर 10 आयु वर्ग में 16 दिसंबर 2014 से 15 दिसंबर 2016, अंडर आठ आयु वर्ग में वह खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 16 दिसंबर 2016 से 15 दिसंबर 2018 के बीच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

ये रहेगी पात्रता
- प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम बालक, 12 वर्ष से कम बालिका, 10 वर्ष से कम बालक, 10 वर्ष से कम बालिका, 8 वर्ष से कम बालक तथा 8 वर्ष से कम आयु वर्ग के एथलीट भाग ले सकते हैं।
- खिलाड़ी चाहे वह व्यक्तिगत इवेंट के हो या रिले के सभी खिलाड़ी अपना वास्तविक आधार कार्ड और जन्म प्रणाम पत्र दोनों में से एक वास्तविक और एक फोटो कॉपी जरूर लेकर आएंगे और साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो लाएंगे।
- सभी आयु वर्ग के लिए एंट्री फीस 300 रुपये प्रति इवेंट है और रिले टीम की एंट्री फीस 1000 रुपये पर रिले है। रिले में केवल स्कूल ही एंट्री कर सकते हैं।
- मेडल सेरिमनी इवेंट के बाद आयोजित की जाएगी और अपनी हिट में पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मेडल तथा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सहभागिता के सर्टिफिकेट बाद में जिला प्रधान/सचिव को भेज दिए जाएंगे।


- पहली हरियाणा राज्य किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के संबंध में किसी भी जीवन हानि, क्षति, बीमारी, चोट के लिए एथलेटिक्स हरियाणा या आयोजन इकाई को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। - चैंपियनशिप का शेड्यूल 10 दिसंबर के बाद एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा खिलाड़ी का जिस दिन इवेंट हो उसी दिन खिलाड़ी को आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed