फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Weather may change from November 9, possibility of rain due to western disturbance

Haryana: नौ नवंबर से बदल सकता है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना

Thu, 09 Nov 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 12:06 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी बढ़ने से बदलाव हो रहा है। अगर बारिश होती है तो लोगों को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Haryana: Weather may change from November 9, possibility of rain due to western disturbance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंबे समय से खुश्क चल रहे मौसम में अब बदलाव की संभावना है। प्रदेश में एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते नौ नवंबर की देर रात से हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल की जिला कृषि मौसम शाखा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने बताया कि एक से 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई का सबसे उपयुक्त समय होता है। इस समय गेहूं की बिजाई अपने चरम पर है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो गेहूं बिजाई के लिए उत्तम स्थिति है।
विज्ञापन


नौ नवंबर की रात या फिर 10 नवंबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन हल्की बारिश से गेहूं की बिजाई पर कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है बल्कि जहां नमी कम है, वहां खेतों में नमी होने से फायदा होगा। यदि अधिक बारिश होती है तो जरूर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार भी हरियाणा में नौ नवंबर को मौसम खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण नौ नवंबर देर रात्रि से या 10 नवंबर को कहीं-कहीं गरजचमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed