{"_id":"67633884ea5efdcb750807fd","slug":"haryana-sikh-gurdwara-management-committee-elections-will-be-held-on-january-19-karnal-news-c-18-knl1008-542009-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव 19 जनवरी को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव 19 जनवरी को होंगे
विज्ञापन
- 20 से 28 दिसंबर तक भरे जाएंगे नामांकन, दो जनवरी को लिए जा सकेंगे नामांकन वापस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वार्ड नंबर 17 निसिंग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के आम चुनाव 19 जनवरी को होने जा रहे हैं। इसके लिए नामांकन पत्र खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निसिंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अथवा रिटर्निंग अधिकारी को 20 से 28 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। नामांकन लोक अवकाश 22 और 25 दिसंबर को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उपमंडल अधिकारी नागरिक के लघु सचिवालय स्थित न्यायालय कक्ष के कमरा नंबर 16 में जमा करवाए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी का काम 30 दिसंबर को किया जाएगा।
एसडीएम एवं हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति वार्ड नंबर 17 के रिटर्निंग अधिकारी अनुभव मेहता ने बताया कि इसके विरुद्ध सुनवाई 31 दिसंबर को उपायुक्त के समक्ष की जा सकेगी। इसके संबंध में उपायुक्त द्वारा एक जनवरी 2025 को निर्णय लिया जाएगा। अंतिम रूप से वैध नामांकन पत्रों की सूची एक जनवरी को ही जारी की जाएगी। इसके बाद दो जनवरी दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी।