{"_id":"6638f8f09d59f6ac8b098bd7","slug":"haryana-property-of-karnal-lok-sabha-candidate-manohar-lal-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व CM मनोहर के पास नहीं आभूषण, हथियार और गाड़ी, जानिए पांच साल में कितनी बढ़ी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व CM मनोहर के पास नहीं आभूषण, हथियार और गाड़ी, जानिए पांच साल में कितनी बढ़ी आय
Mon, 06 May 2024 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 09:06 PM IST
सार
मनोहर लाल के पास 40 लाख का पुश्तैनी घर और जमीन है। उनके पास 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। 70 वर्षीय मनोहर लाल ने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल के पास न तो कोई गहना है न गाड़ी व हथियार। उन्होंने कहीं निवेश किया है न कोई कर्ज लिया हुआ है। संपत्ति के नाम पर उनके पास केवल 40 लाख रुपये का पुश्तैनी घर और जमीन है।
करीब 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें से भी महज 50 हजार 50 रुपये ही उनके पास नकदी है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी वार्षिक आय में करीब 5.94 लाख रुपये की बढ़ोतरी जरूर हुई है। 2018-19 में उनकी आय 28 लाख 95 हजार 972 रुपये थी, जोकि 2023-24 में बढ़कर 34 लाख 90 हजार 820 रुपये हो गई है।
कुल संपत्ति - 2.5 करोड़ के करीब
विज्ञापन
करीब 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें से भी महज 50 हजार 50 रुपये ही उनके पास नकदी है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी वार्षिक आय में करीब 5.94 लाख रुपये की बढ़ोतरी जरूर हुई है। 2018-19 में उनकी आय 28 लाख 95 हजार 972 रुपये थी, जोकि 2023-24 में बढ़कर 34 लाख 90 हजार 820 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
कुल संपत्ति - 2.5 करोड़ के करीब
- नकद - 50 हजार 50 रुपये
- आभूषण - नहीं
- हथियार - नहीं
- निवेश - नहीं
- वाहन - नहीं
- चल संपत्ति - दो करोड़ 14 लाख 42 हजार 913 रुपये की।
- अचल संपत्ति - 12 कनाल कृषि भूमि और 1350 वर्ग फुट का बनियानी में घर सहित कुल 40 लाख की संपत्ति है।
- दर्ज आपराधिक मामले - कोई नहीं।
- कर्ज - नहीं
- शिक्षा - दिल्ली विश्वविद्यालय से 1975 में स्नातक।